• Thu. Aug 13th, 2026

कोसीकलां के गांव में 1500 किलो दूषित पनीर और 3 हजार लीटर दूध नष्ट कराया

ByVijay Singhal

Aug 13, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने  गांव नगला उटावड़ में एक डेयरी पर छापा मार कर दूषित पनीर बनते पकड़ लिया। टीम ने डेयरी परिसर को सील करने के साथ ही पाउडर, रिफाइंड और घी को सीज कर दिया है। वहीं डेयरी पर बिक्री के लिए तैयार किया गया 1500 किलो नकली पनीर, 3000 लीटर मिश्रित दूध नष्ट करा दिया। टीम ने खाद्य पदार्थों के 8 नमूने लेकर जांच को भेजे हैं। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय जतिन कुमार सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर क्षेत्र में मिलावटी व खराब खाद्य सामग्री को लेकर जांच अभियान चलाया जा रहा है। एफएसडीए की टीम पुलिस बल के साथ नगला उटावड़ में मुस्तकीम डेयरी पर पहुंची। यहां अधोमानक सामग्री से नकली पनीर बनाया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान मौके पर डेयरी पर शकील ने बताया कि डेयरी उसका भाई मुस्तकिम संचालित करता है। सहायक आयुक्त जतीन कुमार सिंह ने बताया कि स्किंड मिल्क पाउडर 50 किलोग्राम, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल मात्रा 150 किलोग्राम, सोयाबीन मात्रा 60 किलोग्राम तथा रानीपाल कैमिकल 700 ग्राम भंडारित मिला, जिनका प्रयोग पनीर के निर्माण कार्य में किया जा रहा था। कार्रवाई से पनीर के दो, दूध के दो, रिफाइंड पामोलीन ऑयल का एक, सोयाबीन का एक, रानीपाल का एक एवं स्किम्ड मिल्क पाउडर का एक नमूना भरकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिए। 1500 किलोग्राम दूषित पनीर, 3 हजार लीटर दूध को नष्ट करा दिया गया। सहायक आयुक्त जतीन कुमार सिंह ने बताया कि जांच के दौरान लिए गए 8 नमूनों को राजकीय खाद्य प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है। नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र सिंह, अरूण कुमार राणा, जितेन्द्र सिंह, राम नरेश, दिनेश कुमार भारती, मोहर सिंह कुशवाह, रीना शर्मा व नेहा शामिल रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.