• Wed. Aug 12th, 2026

गरीबों को बंटने आया सरकारी चावल गोदामों में बंद, मथुरा में कालाबाजारी को रखीं 164 बोरियां पकड़ी

ByVijay Singhal

Aug 12, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। जिला पूर्ति विभाग की टीम ने गोकुल बैराज रोड स्थित लक्ष्मी गार्डन के पास एक निजी गोदाम पर छापेमारी कर बड़े पैमाने पर सरकारी राशन की कालाबाजारी का भंडाफोड़ किया है। मौके से 164 बोरी सरकारी चावल और एक इलेक्ट्रानिक कांटा बरामद किया गया है। पकड़ा गया चावल जब्त कर विभाग ने आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की है। पूर्ति निरीक्षक रविकांत और मनोज तिवारी की संयुक्त टीम ने सोमवार शाम को कार्रवाई की। गोदाम बंद मिलने पर आसपास के लोगों से पूछताछ कर मालिक को बुलाया गया। कुछ देर बाद राजकुमार सिंह नामक युवक चाबी लेकर पहुंचा और गोदाम खोला। जांच के दौरान गोदाम में हाथ से सिली हुई प्लास्टिक की बोरियों में भरा लगभग 40 से 50 किलो प्रति बोरी चावल पाया गया। चावल राशन की दुकानों से लाभार्थियों को बांटे जाने वाला था, जिसको कालाबाजारी के लिए यहां पर रखा गया था। इस मामले में फरह ब्लाक के गांव झुड़ावई निवासी कपिल गोयल और उनके भाई लक्ष्मण गोयल को दोषी पाया गया है। इन्होंने चावल यहां कालाबाजारी के लिए एकत्र किया था। जिला पूर्ति अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि पूर्ति विभाग ने बरामद चावल और कांटे को उचित दर विक्रेताओं की सिपुर्दगी में दे दिया है। डीएम के अनुमोदन के बाद पूर्ति निरीक्षक मनोज कुमार तिवारी ने थाना सदर बाजार में आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एफआइआर दर्ज कराई है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.