हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। संस्कृति आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के स्त्री एवं प्रसूति तंत्र विभाग एवं आरोग्य भारती, ब्रज प्रांत द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत केआर डिग्री कॉलेज में स्तनपान जागरुकता व्याख्यान का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम विवि की सीईओ डॉ. मीनाक्षी एवं प्राचार्य डॉ. मोहन एमके के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में स्त्री एवं प्रसूति तंत्र विभाग की सहायक आचार्या डॉ. रेखा ने छात्राओं, शिक्षकों एवं उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए स्तनपान के महत्व, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, जन्म के प्रथम घंटे में स्तनपान प्रारंभ करने, पहले छह माह तक केवल माँ का दूध देने तथा दो वर्ष या उससे अधिक समय तक पूरक आहार के साथ स्तनपान जारी रखने की आवश्यकता को विस्तार से समझाया। व्याख्यान के दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा स्तनपान, मातृ पोषण एवं नवजात शिशु की देखभाल से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे,जिनका डॉ. रेखा द्वारा वैज्ञानिक एवं आयुर्वेदिक दृष्टिकोण से समाधान किया गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
