हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की बैठक में नगर इकाई का गठन किया गया। अग्रसेन नगर में आयोजित बैठक में डॉ मोनिका गुप्ता को अध्यक्ष एवं आर्यन गर्ग को सर्वसम्मति से मंत्री चुना गया। इस मौके पर रविंद्र समाधिया ने विद्यार्थी परिषद के निर्माण एवं लक्ष्य के बारे में बताया। विभाग संगठन मंत्री दिव्यांशु पचौरी एवं प्रांत मंत्री आनंद कठेरिया की मौजूदगी में शिवम भारद्वाज ने नगर इकाई के गठन की घोषणा की। इसमें राहुल गर्ग उपाध्यक्ष, चेतन पांचाल, पुष्कर गोयल, वंशिका जैन को सह मंत्री चुना गया। वहीं नगर राष्ट्रीय कला मंच संयोजक रेनू तांगर, सह संयोजक हर्षित सिंघल, एसएफडी संयोजक दीपांशु गर्ग, सह संयोजक दीपांशु अग्रवाल, एसएफएस संयोजक जतिन अग्रवाल, सह संयोजक केतन गर्ग, खेलो भारत संयोजक अंश जैन, सह संयोजक भविष्य अग्रवाल, मीडिया संयोजक गौरव गर्ग, सोशल मीडिया संयोजक कार्तिक गर्ग बनाए गए। कार्यकारिणी सदस्य दिवेश अग्रवाल, सचिन भारद्वाज, साधना, दीक्षा को बनाया गया।
7455095736
