• Sun. Aug 9th, 2026

मथुरा जनपद में 12 लाख स्कूली छात्र-छात्राओं को खिलाई जाएंगी एल्बेंडाजोल की गोली

ByVijay Singhal

Aug 9, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जनपद में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अर्न्तगत स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनपद में 10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। अभियान के दौरान एक से 19 वर्ष तक की आयु के मथुरा 12.79 लाख बच्चों और किशोरों, किशोरियों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। अभियान में दवा खाने से छूटे हुए बच्चों को आच्छादित करने के लिए 14 अगस्त को मॉप अप राउंड चलेगा। इसमें स्कूलों व आंगनवाड़ी केंद्रों पर विद्यार्थियों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राधा बल्लभ ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मदद से एक से पांच साल तक के बच्चों को दवा दी जाएगी।
डा. संजीव कुमार ने बताया कि छह से 19 साल तक के स्कूल जाने वाले बच्चों को शिक्षकों के माध्यम से और किशोर जुबेनाइल होम में प्रभारी अधीक्षक के माध्यम से पेट के कीड़े निकालने वाली दवा खिलाई जाएगी। जिला कम्युनिटी प्रक्रिया प्रबंधक पारुल शर्मा ने बताया कि एक से दो साल तक के बच्चों को आधी गोली और दो से 19 साल तक बच्चों व किशोरों को पूरी गोली खिलाई जाएगी। छोटे बच्चों को गोली पीसकर दी जानी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.