• Tue. Sep 22nd, 2026

बेटी के प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने पति की हत्याकर जंगल मे दफनाया

ByVijay Singhal

Aug 7, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गोविंद नगर क्षेत्र से अप्रैल माह से लापता मनोज सोनी की गुमशुदगी के मामले में चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। पुलिस जांच में बेटी के प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने पति की हत्या कर दी और शव को अक्रूर क्षेत्र के जंगलों में दफना दिया।बृहस्पतिवार को महिला के पिता की सूचना के आधार पर पुलिस ने संभावित स्थान पर करीब पांच घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन शव बरामद नहीं हो सका। अब शुक्रवार को दोबारा तलाशी अभियान चलाया जाएगा। जानकारी के अनुसार मनोज सोनी 18 और 19 अप्रैल की मध्यरात्रि पत्नी से विवाद के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। शुरुआत में उसकी पत्नी नैना सोनी ने 21 अप्रैल को गोविंद नगर थाने में गुमशुदगी का प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन अगले ही दिन उसे वापस ले लिया। इसके बाद मनोज के भाई ने 9 मई को थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि नैना सोनी का आचरण संदिग्ध है तथा मनोज ने अपने हिस्से का मकान पत्नी के नाम करा दिया था। 7 जून से नैना बच्चों को लेकर घर में ताला लगाकर कहीं चली गई थी और उसके बाद से मनोज का कोई सुराग नहीं मिला। दो दिन पहले नैना अपने मायके गई। वहां उसके पिता ने पति मनोज के बारे में पूछताछ की तो नैना ने बताया कि उससे गलती हो गई। इसके बाद सारा राज खुल गया। पिता ने मामले की सूचना गोविंदनगर पुलिस को दी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.