• Fri. Aug 7th, 2026

व्रन्दावन में गेस्ट हाउस संचालक ने युवती में जड़ दिया थप्पड़

ByVijay Singhal

Aug 7, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन  चैतन्य विहार स्थित एक गेस्ट हाउस संचालक ने किराये पर लिए तीन कमरे की धरोहर राशि वापस मांगने पर युवती को थप्पड़ जड़ दिया। छत्तीसगढ़ से वृंदावन घूमने आई युवती ने जनवरी माह में चैतन्य विहार स्थित एक गेस्ट हाउस में तीन कमरे किराये पर लिए। इसके लिए युवती ने दो लाख 75 हजार रुपये धरोहर राशि गेस्ट हाउस संचालक को दी थी। युवती ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि गेस्ट हाउस संचालक ने तीन कमरे के स्थान पर दो कमरे दिए। जब युवती ने किराए पर कमरे न लेने पर धरोहर राशि गेस्ट हाउस संचालक से वापस मांगी तो वह उन्हें कई दिन तक टहलाता रहा। युवती अपने माता-पिता और कोसीकलां निवासी दोस्त के साथ धरोहर राशि लेने के लिए गेस्ट हाउस पर पहुंची, तो गेस्ट हाउस संचालक ने युवती में थप्पड़ मार दिया। जब बचाव में उसका दोस्त आगे आया तो उसका भी लाठी से सिर फोड़ दिया। पीड़ित युवती और उसका परिवार केशव धाम पुलिस चौकी शिकायत लेकर पहुंचा। चौकी प्रभारी ने उन्हें कोतवाली भेज दिया। जहां पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल भेजा और पीड़िता की तहरीर पर जांच शुरु का दी है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि युवती की शिकायत पर जांच की जा रही है। घायल को अस्पताल भेजकर उपचार करा दिया है। जांच के बाद आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.