हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नगर निगम की टीम ने मोजा अल्हैपुर स्थित भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। प्रशासन के अनुसार यह भूमि देवस्थल एवं पंचायत भवन के लिए दर्ज है। जिस पर अवैध रूप से पक्का निर्माण किए जाने की सूचना मिलने पर नगर निगम, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। कार्रवाई के दौरान बुलडोजर की मदद से भूमि पर बनाए जा रहे अवैध पक्के मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, जिससे कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। अधिकारियों ने बताया कि संबंधित लोगों को भूमि खाली करने के लिए दो दिन का नोटिस भी दिया गया है। निर्धारित समय के भीतर यदि शेष अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासन द्वारा आगे भी विधिक कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या निर्माण स्वीकार नहीं किया जाएगा। देवस्थल, पंचायत भवन तथा अन्य सरकारी संपत्तियों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुटी रही। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी अभिलेखों के अनुसार दर्ज भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
