• Sun. Nov 15th, 2026

मथुरा के नगर-निगम क्षेत्र में गंगाजल की आपूर्ति अधर में लटकी

Byvijay.singhal1233

Nov 15, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। नगर निगम क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में गंगाजल आपूर्ति की परियोजना अधर में लटकने से जलापूर्ति के विकल्प तलाशे जा रहे हैं। जलकल विभाग ने दो स्थानों पर 15 नए ट्यूबवेल स्थापित करने की योजना तैयार की है। इससे प्रतिदिन करीब दो एमएलडी पानी की आपूर्ति हो सकेगी। दोनों स्थानों से पानी के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। योजना के तहत गोकुल बैराज पर 10 और भूतेश्वर स्थित जलकल विभाग के कार्यालय परिसर के निकट पांच ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। इन सभी ट्यूबवेल की स्थापना पर करीब 2.25 करोड़ रुपये की लागत आएगी। प्रत्येक ट्यूबवेल पर लगभग 15 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। ट्यूबवेल लगाने से पहले जलकल विभाग ने गोकुल बैराज और भूतेश्वर स्थित कार्यालय के निकट उपलब्ध पानी के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। हालांकि, इन दोनों स्थानों पर पहले भी पानी की गुणवत्ता की जांच कराई जा चुकी है। पूर्व में आई जांच रिपोर्ट में यहां का पानी पीने योग्य पाया गया था। इसी आधार पर विभाग ने इन स्थानों पर नए ट्यूबवेल स्थापित करने की योजना बनाई है। नए ट्यूबवेल स्थापित होने के बाद दो एमएलडी पानी की जरूरत पूरी हो सकेगी। जलकल के महाप्रबंधक अनवर ख्वाजा ने बताया है कि शहर की पेयजल जरूरतों को पूरा करने के लिए ट्यूबवेल की स्थापना का खाका तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। नगर निगम क्षेत्र की आबादी मौजूदा समय 12 लाख से अधिक है। शहरी जनता को करीब 125 एमएलडी पेयजल की जरूरत है। वहीं जलकल विभाग वर्तमान में गंगाजल मिलाकर 90 एमएलडी ही पानी दे पा रहा है। इसमें 25 एमएलडी गंगाजल, शेष 65 एमएलडी ट्यूबवेलों से सीधे जलापूर्ति की जा रही है। वर्तमान में स्थिति यह है कि नई आबादी के कई क्षेत्र में तो पीने का पानी तक जलकल उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। दो सालों से गंगाजल की उपलब्धता संबंधी फाइल शासन में कैद है।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.