हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। एसीजेएम-एक न्यायालय ने परीक्षा में नकल सामग्री के साथ पकड़े गये युवक को न्यायालय के उठने तक की सजा और एक हजार रुपये जुर्माना किया है। वर्ष-2018 में यूपी बोर्ड की इंटर की परीक्षा के दौरान मजिस्ट्रेट टीम ने चेकिंग के दौरान सौंख क्षेत्र निवासी छात्र को नकल सामग्री समेत पकड़ा था। इसके खिलाफ थाना मगोर्रा में परीक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में पुलिस ने विवेचना करते हुए चार्जशीट दाखिल की। इसकी सुनवाई एसीजेएम-एक के न्यायालय में हुई। गुरुवार को एसीजेएम-एक न्यायालय ने पुलिस की मॉनीटरिंग सेल द्वारा न्यायालय में प्रभावी पैरवी और लोक अभियोजक के संयुक्त प्रयास से साक्ष्यों के आधार पर न्यायाधीश ने आरोपी को दोषी मानते हुए न्यायालय उठने तक की सजा व एक हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
