हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना छाता के अंतर्गत आझई रेलवे स्टेशन के समीप बुधवार रात ट्रेन की चपेट में आने से करीब 45 वर्षीय अज्ञात की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौका मुआयना कर शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। आझई स्टेशन के समीप किलोमीटर संख्या 1400 के समीप ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से करीब 45 वर्षीय अज्ञात की मौत हो गयी। इसकी जानकारी होने पर आसपास के लोगों को जमावड़ा लग गया। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी करते हुए लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई नहीं पहचान कर सका। प्रभारी निरीक्षक छाता उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
