• Sun. Nov 15th, 2026

तेल माफिया पर शिकंजा: रिफाइनरी की पाइपलाइन से क्रूड चोरी, 19 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Byvijay.singhal1233

Aug 6, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के फरह में रिफाइनरी की पाइप लाइन में दो वर्ष पूर्व 2024 में सेंध लगाकर तेल चोरी करने वाले गिरोह पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बुधवार को फरह पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य की 19 करोड़ 44 लाख 16 हजार रुपये की संपत्ति कुर्क की। पुलिस मध्यप्रदेश के देवास निवासी तेल माफिया अशोक जैन, पत्नी किरन जैन और उसके दो पुत्र रूपक जैन व शुभम जैन के नाम 19 करोड़ 44 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की। इसमें पेट्रोल पंप, प्लॉट, कार एवं कृषि भूमि शामिल हैं। उक्त संपत्ति को कुर्क करने के आदेश मथुरा के जिला मजिस्ट्रेट द्वारा 03 जुलाई 2026 को दिए गए थे। इस कार्रवाई के दौरान कार्यपालक मजिस्ट्रेट/तहसीलदार सोनकच्छ जिला देवास मप्र हर्षल बहरानी, तहसील सोनकच्छ के राजस्व निरीक्षक रमेश चंद्र आशापुरे, थाना फरह के प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल तथा राजस्व लेखपाल आशुतोष व्यास आदि मौजूद रहे। पुलिस के अनुसार पाइपलाइन में सेंध लगाकर तेल चोरी करने वाले गिरोह में कुल 11 लोग शामिल हैं। गिरोह का सरगना फरह निवासी राकेश था। सोनकच्छ निवासी अशोक जैन, फरह निवासी राकेश, मैनपुरी निवासी बबलू उर्फ विवेक, दुर्गेश यादव, रमेशचन्द्र यादव, शैलू उर्फ शैलेंद्र, सोनू चौहान व गोलू पुवायां, इंदौर निवासी अविनाश, लखीमपुरखीरी निवासी वसीम आदि शामिल हैं।
7455095736
0% LikesVS
100% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.