• Tue. Aug 4th, 2026

विकास प्राधिकरण ने दो अवैध कालोनियों पर चलाया बुल्डोजर

ByVijay Singhal

Aug 4, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण की टीम ने गोवर्धन क्षेत्र में दो अवैध कालोनियों पर ध्वतीकरण की कार्रवाई की है। इस दौरान प्राधिकरण की टीम ने कालोनियों में बने निर्माणों को बुल्डोजर की सहायता से ध्वस्त कर दिया गया। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान पुलिसबल भी मौजूद रहा। छटीकरा रोड से बरसाना बाईपास मार्ग पर करीब 2.50 किलोमीटर क्षेत्र में स्थित अवैध कॉलोनी पर सोमवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। सुरेश जोशी द्वारा लगभग 10 हजार वर्गमीटर भूमि पर अवैध रूप से सड़क बनाकर कॉलोनी विकसित की जा रही थी। इस संबंध में प्राधिकरण द्वारा पूर्व में वाद दर्ज कर 22 जून को ध्वस्तीकरण के आदेश जारी किए गए थे। कार्रवाई के दौरान प्राधिरकण की टीम ने सड़क और प्रवेश द्वार को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।गोवर्धन मुखराई से नगला पहलवरिया रोड पर विजय सिंह द्वारा लगभग 12 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में सड़क व गेट का निर्माण कर कालोनी विकसित करने पर मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत वाद योजित किया गया। वाद में सम्यक विचारोपरान्त ध्वस्तीकरण आदेश 22 जून में पारित किये गये। नियत अवधि में विकासकर्ताओं द्वारा अनाधिकृत कॉलोनियों का निर्माण नहीं हटाया गया, जिसके क्रम में सोमवार को दोनों कॉलोनियों में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। प्राधिकरण सचिव आशीष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में संबंधित कॉलोनाइजरों को निर्धारित अवधि में स्वयं निर्माण हटाने का अवसर दिया था, लेकिन निर्देशों की अनदेखी करने पर प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.