हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सौंख में सींगापट्टी के प्राथमिक विद्यालय के बरामदे की दो दिन पहले छत गिरी थी। सोमवार को बीएसए के आदेश पर खंड शिक्षा अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद अधिकारी ने बताया कि जर्जर भवन को ध्वस्त करने की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। फिलहाल भवन के जर्जर हिस्से में स्कूल की कोई भी गतिविधि संचालित नहीं होगी। बच्चों का शिक्षण कार्य अन्य कक्षों में कराया जाएगा। ग्राम पंचायत सींगापट्टी के उच्च प्राथमिक विद्यालय का भवन पिछले कई महीनों से जर्जर था। शनिवार सुबह करीब 4 बजे जर्जर बरामदे की छत गिर गई। सोमवार को बीएसए रतन कीर्ति के आदेश पर गोवर्धन के खंड शिक्षा अधिकारी विनय प्रताप सिंह विद्यालय पहुंचे। पुरे भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान शिक्षकों को निर्देशित किया गया कि अन्य कक्षों में बच्चों का शिक्षण कार्य कराया जाए। बताया जा रहा है कि जर्जर भवन के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही उच्चाधिकारियों द्वारा पूर्व में की गई थी लेकिन बरामदे को ध्वस्त नहीं किया गया था। हालांकि बरामदे में शिक्षण कार्य नहीं हो रहा था। खंड शिक्षा अधिकारी विनय प्रताप सिंह का कहना है कि निरीक्षण कर जर्जर बरामदे को ध्वस्त करने की कार्यवाही की जाएगी। रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों के समक्ष पेश करेंगे। जल्द ही नवीन भवन का निर्माण कराया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
