हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना हाइवे के अंतर्गत एक विद्यालय की शिक्षिका ने एक अन्य प्राइमरी विद्यालय की प्रधानाध्यापिका के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें पीडिता के फेसबुक पर अर्मायादित पोस्ट डालने और गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। हाइवे पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। विगत दिन ब्लॉक गोवर्धन के एक गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका ने थाने में तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि एक प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने सात जुलाई को फेसबुक पर उसके पति के बारे में अभद्र, अपमानजनक और निराधार टिप्पणी पोस्ट की। इससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची। आरोप है कि जनगणना कार्य के दौरान उनके द्वारा केवल सरकारी कार्य के सिलसिले में सुपरवाइजर से संपर्क किया था। इसके बाद तीन जून से आरोपी प्रधान अध्यापिका ने बार-बार फोन कर उल्टे-सीधे सवाल पूछकर पीड़िता को परेशान करना शुरू कर दिया। समझाने के बावजूद फोन और वाट्सएप मैसेज भेजे गये। इस पर उन्होंने आरोपी का नंबर ब्लॉक कर दिया था। आरोप है कि सात जुलाई को उसके फेसबुक पर आपत्तिजनक, अमर्यादित पोस्ट डाल दी गई। फेसबुक पोस्ट की जानकारी मिलने पर भाई ने आरोपी से बातचीत का प्रयास तो उसने भाई को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कपिल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
