हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए एक महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की है। उपभोक्ताओं की बिलिंग और बिजली व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी समाधान के लिए 31 अगस्त तक प्रदेश भर में विशेष ‘बिजली बिल समाधान कैंप’ आयोजित करने के निर्देश प्रबंध निदेशक नितीश कुमार ने दिए हैं। इसी क्रम में मुख्य अभियंता मथुरा जोन ने भी अधीनस्थों को निर्देशित किया है। तीन नोडल अधिकारी भी बनाए गए हैं। महिने भर चलने वाले इस अभियान के तहत उपभोक्ता अपने नजदीकी विद्युत कार्यालय या आयोजित कैंप में जाकर कई तरह की सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। इस दौरान बिल संशोधन, खराब या बंद पड़े मीटरों को बदलने, नए बिजली कनेक्शन, लोड बढ़ाने (भार वृद्धि) और विधा परिवर्तन संबंधी शिकायतों को हाथों-हाथ दर्ज कर उनका निवारण किया जाएगा। इसके अलावा, उपभोक्ता अपने खाते में मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी भी आसानी से अपडेट करा सकेंगे। शिकायत का पंजीकरण 1912 पर किया जाएगा। उपभोक्ताओं की सुविधा और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए हर शिकायत का पंजीकरण 1912 हेल्पलाइन नंबर पर किया जाएगा। यदि कोई उपभोक्ता कैंप या कार्यालय आने में असमर्थ है, तो वह घर बैठे हेल्पलाइन 1912, व्हाट्सएप या यूपीपीसीएल के चैटबॉट के माध्यम से भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
