• Sat. Nov 14th, 2026

फाइनेंस कंपनी में नकली सोना रखवाकर दिलवाया लोन

Byvijay.singhal1233

Aug 1, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में स्थित एक फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में शुक्रवार को कर्मचारी को बंधक बनाने का आरोप लगाते हुए हंगामा हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। वहीं कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस को बताया कि गोल्ड लोन के नाम पर करीब 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। नकली सोना रखवाकर लोन दिलवाया गया है। पुलिस सेल्समैन को रमणरेती चौकी ले गई। मथुरा की कृष्णापुरी कालोनी में रहने वाले वेदप्रकाश सैनी ने बताया कि उनका बेटा तुषार कंपनी में सेल्समैन के रूप में कार्यरत है। बीते मार्च महीने में कोई ग्राहक सोना लेकर यहां आया और उसने लोन की मांग की। कंपनी कार्यालय में तैनात महिला कर्मचारी ने उस सोने की जांच की और 50 लाख रुपए लोन देने के लिए हां कर दिया, लेकिन उनकी शर्त थी कि इतना लोन एक व्यक्ति के नाम पर नहीं दिया जा सकता। ऐसे में उसी महिला कर्मचारी ने तुषार को लालच दिया कि यदि दो-तीन लोगों के दस्तावेज जमा करा दे तो उनका कमीशन बन जाएगा तथा टारगेट भी पूरा हो जाएगा। महिला कर्मचारी की बातों में आकर तुषार ने तीन लोगों के आधार कार्ड, पैन कार्ड समेत अन्य जरूरी दस्तावेज जमा करा दिए और लोन की कार्रवाई पूरी हो गई। वहीं करीब दो महीने बाद जब जांच हुई तो पता चला कि जो सोना गिरवी रखा गया है, वह नकली निकला। वेदप्रकाश के मुताबिक अब कंपनी के अधिकारी तुषार और महिला कर्मचारी पर आरोप लगा रहे हैं। ब्रांच मैनेजर धनंजय शर्मा का कहना है कि कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि आडिट में यह त्रुटि पकड़ में आई है। महिला कर्मचारी और तुषार ने मिलकर धोखाधड़ी कर नकली सोना देकर लोन पास कराया है। इस मामले में पुलिस को तहरीर देेकर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.