हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन हाईपावर्ड कमेटी ने श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए दर्शन व्यवस्था में बदलाव के संकेत दिए हैं। कमेटी की बैठक में दर्शन का समय बढ़ाने के प्रस्ताव पर विचार किया गया। हरियाली तीज और जन्माष्टमी जैसे पर्वों पर विशेष व्यवस्था लागू करने पर चर्चा हुई। पिछले दो माह में मंदिर को गोलक खोलने से लगभग 3.90 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई है। शुक्रवार को लक्ष्मण शहीद सभागार में आयोजित बैठक में मंदिर के विकास और भीड़ प्रबंधन की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि उच्च न्यायालय में प्रस्तुत विकास योजना को अदालत ने स्वीकार कर लिया है। विकास कार्य संबंधित भू-स्वामियों से बातचीत और सहमति के आधार पर किए जाएंगे। इसके लिए शैलेंद्र गोस्वामी और गोपेश गोस्वामी को उपसमिति में शामिल किया गया है। विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करने के लिए एक आर्किटेक्ट नियुक्त करने पर भी सहमति बनी। मंदिर परिसर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एक नई कंपनी को ठेका दिया गया है। चढ़ावे की व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी बनाने पर चर्चा हुई। वर्तमान में चढ़ावे की गणना की वीडियोग्राफी कराई जाती है। यह प्रक्रिया पुलिस प्रशासन और बैंक अधिकारियों की मौजूदगी में होती है। भविष्य में इस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए नए नियम लागू किए जाएंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी। पर्वों के दौरान मंदिर परिसर में किसी भी व्यक्ति को रुकने नहीं दिया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
