• Sat. Aug 1st, 2026

रिफाइनरी के समीप पटिया टूटने से नीचे गिरा राजमिस्त्री, हुई मौत

ByVijay Singhal

Aug 1, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रिफाइनरी थाना क्षेत्र की गिर्राज वाटिका कॉलोनी में निर्माण कार्य के दौरान हुए हादसे में एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गिर्राज वाटिका निवासी 40 वर्षीय रामवीर सिंह बृहस्पतिवार शाम कॉलोनी में ही एक मकान के निर्माण कार्य में लगे थे। शाम करीब साढ़े पांच बजे वह छत पर पटिया लगा रहे थे। इसी दौरान अचानक पटिया टूट गई और वह नीचे गिर पड़े। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में केडी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई खजान सिंह ने बताया कि रामवीर के सिर में गंभीर चोट लगीं थीं और रीढ़ की हड्डी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों के अनुसार अधिक रक्तस्राव होने से उनकी जान चली गई। रामवीर की मौत से परिवार में सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके परिवार में पत्नी और चार बच्चे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अभी मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.