हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर में बनारस से प्रारंभ हुई कलश यात्रा मथुरा पहुंची। भाजपा विधायक, महापौर और पदाधिकारियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कलश यात्रा जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के सभी 18 मंडलों में पहुंचेगी।इस दौरान सामाजिक समरसता के संदेश पर आधारित सत्संग, भजन-कीर्तन एवं जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।गोवर्धन चौराहे पर महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव, विधायक पं. श्रीकांत शर्मा, महापौर विनोद अग्रवाल तथा एमएलसी ठाकुर ओमप्रकाश सिंह ने स्वागत किया। कलश यात्रा का उद्देश्य संत रविदास के विचारों और उनके सामाजिक संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय ने कहा कि संत रविदास का जीवन समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी, सुरेश, अजय, मनीष ओझा व महानगर कमेटी में ललित गौतम, दीपक गोला, अंकुर गुर्जर, महानगर उपाध्यक्ष ठाकुर सुरेंद्र सिंह प्रधान, मलय राठौर, ब्रजेश अहेरिया और श्याम शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
