हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में आगामी पर्वों पर श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए नगर आयुक्त ने शुक्रवार सुबह छह बजे परिक्रमा मार्ग और आसपास के क्षेत्रों का पैदल निरीक्षण किया। नगरा आयुक्त ओजस्वी राज ने निरीक्षण के दौरान सार्वजनिक शौचालयों में अधिक शुल्क वसूली, एक शौचालय बंद मिलने, सफाई कर्मचारियों की कम संख्या और गंदगी मिलने पर संंबंधित एजेंसी को नोटिस जारी कर कार्रवाई के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने रमणरेती पुलिस चौकी और माहेश्वरी गली स्थित फोगला आश्रम के पास बने सार्वजनिक शौचालयों में निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूलने पर संबंधित कर्मचारियों को हटाने के निर्देश दिए। संचालन संस्था को नोटिस जारी कर कार्रवाई करने को कहा। इस दौरान वार्ड-69 के रतनछतरी क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय बंद मिला। नगरायुक्त ने शौचालय शुरू कराने के निर्देश दिए। साथ ही नगर स्वास्थ्य अधिकारी को पिछले एक वर्ष में शौचालय के संचालन के लिए हुए भुगतान का रिकॉर्ड प्रस्तुत करने के आदेश दिए। नगर आयुक्त ने 100 फुटा तिराहा, पापड़ी चौराहा, चैतन्य विहार और रमणरेती मार्ग पर गंदगी मिलने पर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को फटकार लगाई। सफाई कार्य के लिए सुबह आठ बजे से पहले अतिरिक्त मशीनें लगाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान निजी एजेंसियों के कर्मचारी निर्धारित संख्या से कम मिले जबकि कई कर्मचारी बिना यूनिफॉर्म और परिचय पत्र के कार्य करते पाए गए। इस पर संबंधित एजेंसियों पर आर्थिक दंड लगाने के निर्देश दिए गए। वार्ड-67 में रामस्वरूपजी के पंडाल के पास बने डलाबघर को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने और फोगला आश्रम के पीछे स्थित एकीकृत अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र तक जाने वाली सड़क का निर्माण कराने के लिए भी निर्देशित किया गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
