हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। यदि आपके मोबाइल पर कोई व्यक्ति फोन करके पूछे-क्या मेरी बात रमेश जी से हो रही है? क्या आपके इस नंबर पर बिजली का बिल आता है। अभियान के पहले चरण में जिले के 2337 बिजली कनेक्शनों की जांच की जा रही है। निगम के कर्मचारी संबंधित उपभोक्ताओं को मोबाइल फोन कर कनेक्शन से जुड़ी जानकारी का मिलान कर रहे हैं। सत्यापन के दौरान उपभोक्ता का नाम, पता, मोबाइल नंबर, कनेक्शन का प्रकार, मीटर की स्थिति और उपयोग संबंधी विवरण पूछा जा रहा है। आवश्यकता पड़ने पर आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों की पुष्टि भी की जा रही है, ताकि अभिलेखों में दर्ज जानकारी का वास्तविक स्थिति से मिलान किया जा सके। विद्युत निगम के अधिकारियों के अनुसार अभियान का उद्देश्य फर्जी, बेनामी, स्थानांतरित अथवा अनियमित रूप से संचालित बिजली कनेक्शनों की पहचान करना है। जिन कनेक्शनों में जानकारी संदिग्ध मिलेगी, उन्हें चिन्हित कर मौके पर भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। जांच में अनियमितता की पुष्टि होने पर संबंधित उपभोक्ताओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता राजीव गर्ग ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं को अपने बिजली कनेक्शन में मोबाइल नंबर अपडेट कराना है, वे आधार कार्ड और प्रार्थना पत्र के साथ संबंधित विद्युत बिल काउंटर पर आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन प्राप्त होने के बाद मोबाइल नंबर अपडेट कर दिया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से फोन पर किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत या बैंक संबंधी जानकारी साझा न करने की अपील भी की।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
