हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सावन माह का शुभारंभ होते ही पूरे ब्रज क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का वातावरण बन गया। मंदिरों में ठाकुर जी के लिए आकर्षक झूले और फूल बंगले सजने लगे, वहीं गांवों में पेड़ों पर झूले पड़ते ही महिलाओं की मल्हारें वातावरण में गूंज रही हैं। ब्रज के प्रसिद्ध मंदिरों में सावन की विशेष तैयारियां शुरू हो गई हैं। नगर के राज राजेश्वरी भगवती मंदिर, गोपेश्वर महादेव, रत्नेश्वर महादेव सहित विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। उधर, गांवों और मोहल्लों में महिलाओं ने सावन के पारंपरिक गीत गाते हुए झूला झूलने का आनंद लिया, जिससे पूरा वातावरण लोक संस्कृति और भक्ति रंग में रंग गया। अखिल भारतीय मैथिल ब्राह्मण महासभा के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित रामदेव भारद्वाज ने बताया कि सावन प्रकृति के श्रृंगार का माह है। इस दौरान धरती हरियाली की चादर ओढ़ लेती है और प्रकृति अपने सबसे सुंदर स्वरूप में दिखाई देती है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
