हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन के मकान में किराये पर परिवार के साथ रह रही 12 साल की किशोरी से बाबा भजो हरिदास ने दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने बाबा के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है। बाबा के मोबाइल में अन्य किशोरियों के वीडियो मिलने की आशंका भी जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़िता की मां ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि वह अपने पति और पुत्री के साथ गोवर्धन क्षेत्र की एक कॉलोनी में बाबा भजो हरिदास के मकान में किराये रहती है। आरोप है कि मकान मालिक बाबा काफी समय से उनकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ करता था। उसने कई बार इसका विरोध किया और अपने पति को भी इसकी जानकारी दी, लेकिन उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया गया। 29 जुलाई की शाम वह किसी कार्य से बाजार गई हुई थीं। उनकी गैरमौजूदगी में बाबा ने घर में मौजूद 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। रात करीब साढ़े नौ बजे जब महिला घर लौटी तो बेटी ने रोते हुए पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और तहरीर दी। पीड़िता की मां ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी बाबा ने बच्ची के साथ अश्लील हरकतों के दौरान उसके फोटो और वीडियो भी बनाए हैं। एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही और उसका मोबाइल भी बरामद कर लिया है। साथ ही पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। बाबा के मोबाइल फोन की जांच होगी। मोबाइल फोन को फोरेंसिक जांच के लिए भेजने की तैयारी है, ताकि डिलीट किए गए डाटा और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी जुटाए जा सकें। फिलहाल पुलिस कई बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
