हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश ने कहा कि सृष्टि के आरंभ और अंत में शिव ही हैं। उनकी विशेषता है कि वे सभी को प्रेम करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पास दो विकल्प हैं कि किससे प्रेम करना है किससे दूरी बनानी है। उन्होंने कहा कि किसी से नफरत नहीं करनी चाहिए । प्रेम करना इंसान का और नफरत करना शैतान का काम है। बुराई के रास्ते पर चलने वाला खुद बर्बाद होता है और दूसरों को भी बर्बाद कर देता है। बृहस्पतिवार को इंद्रेश श्रावण मास के पहले दिन प्रियाकांतजु मंदिर में कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान छटीकरा मार्ग स्थित मंदिर में हजारों शिवभक्तों ने ब्रज की मिट्टी से एक लाख पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर मंत्रोच्चार के साथ पंचामृत, फल और बेलपत्र से पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक किया। इंद्रेश और देवकीनंदन महाराज ने भी रुद्राभिषेक कर विश्व शांति की कामना की। महाशिवपुराण कथा से पहले इंद्रेश, प्रचारक रूपेश, दयालु महाराज और मुख्य यजमान ने व्यासपीठ का पूजन किया। देवकीनंदन महाराज ने बताया कि शिव न्याय के देवता हैं। इंसान को सद्गुणों को धारण कर जीवन जीना चाहिए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
