हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जैंत क्षेत्र के गांव देवी आटस में खेत पर लगे निजी ट्यूबवेल से चोर करीब 100 मीटर बिजली की केबिल काटकर ले गए। घटना से किसान को आर्थिक नुकसान होने के साथ सिंचाई व्यवस्था भी प्रभावित हो गई। पीड़ित ने थाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। देवी आटस निवासी धीरज शर्मा ने बताया कि वह शाम के समय अपने पर पहुंचे तो देखा कि ट्यूबवेल की बिजली की करीब 100 मीटर केबिल को चोर काट कर ले गए। इससे सिंचाई व्वस्था पूरी तरह बाधित हो गई है। पीड़ित ने तत्काल 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को मामले की जानकारी द। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद पीड़ित ने थाना में लिखित तहरीर दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र के खेतों पर लगे ट्यूबवेलों से बिजली के तार और उपकरण चोरी होने की घटनाएं बढ़ रही हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
