हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के मांट थाना क्षेत्र के राधारानी मानसरोवर कुंड में गुरु पूर्णिमा पर दर्दनाक हादसा हो गया। यहां बुधवार को स्नान के दौरान एक युवक की डूबकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और युवक के घरवाले मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गुरु पूर्णिमा पर गांव नंद नगरिया निवासी 20 वर्षीय यशपाल पुत्र साहब राधारानी मानसरोवर कुंड पहुंचे थे। इसी दौरान वह कुंड नहाने के दौरान डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। युवक को बाहर निकाल लिया गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थाना मांट पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
