• Wed. Jul 29th, 2026

चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही महिला यात्री की आरपीएफ ने जान बचाई

ByVijay Singhal

Jul 29, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ऑपरेशन जीवन रक्षा के तहत आरपीएफ टीम ने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने के दौरान गिर रही एक महिला यात्री की जान बचा ली। गाड़ी संख्या 12716 के आगे के सामान्य कोच में चढ़ने के प्रयास के दौरान महिला यात्री का संतुलन बिगड़ गया। मौके पर मौजूद आरपीफ निरीक्षक डीएन कसाना, उप निरीक्षक मिथिलेश यादव एवं एलसीटी संगीता ने तत्काल महिला को सुरक्षित पकड़कर गिरने से बचाया। इसके बाद महिला यात्री को सुरक्षित प्लेटफॉर्म पर बैठाकर उनका सामान भी सुरक्षित उतारकर उपलब्ध कराया। महिला यात्री को किसी प्रकार की चोट नहीं आई। प्राथमिक उपचार की पेशकश किए जाने पर उन्होंने स्वयं को सुरक्षित बताते हुए उपचार लेने से मना कर दिया। इसी प्रकार ऑपरेशन सेवा के अंतर्गत ड्यूटी पर तैनात महिला कॉन्स्टेबल नारंगी बाई मीना ने मानवता एवं सेवा भावना का उत्कृष्ट परिचय देते हुए एक दिव्यांग श्रद्धालु की सहायता की। उन्होंने दिव्यांग यात्री का सामान स्वयं उठाया तथा उसे सुरक्षित रूप से ट्रेन से उतरने एवं प्लेटफॉर्म पर उसके गंतव्य तक पहुंचने में सहयोग दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.