• Wed. Jul 29th, 2026

गिरिराज धरण हम तेरी शरण, रख लाज हमारी

ByVijay Singhal

Jul 29, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में राजकीय मुड़िया मेला गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर चरम पर पहुंच गया। यहां गिरि परिक्रमा के लिए आस्था रेला उमड़ पड़ा। हालांकि, गतवर्ष की अपेक्षा इस बार अधिकमास होने की वजह से परिक्रमार्थियों की भीड़ कम रही। इसके बाद भी गोवर्धन का चप्पा-चप्पा श्रद्धालुओं की भीड़ से अटा नजर आया। गिरिराज धरण हम तेरी शरण, रख लाज हमारी गोवर्धन के स्वरों के साथ 21 किलोमीटर लंबा परिक्रमा मार्ग मानव श्रंखला में तब्दील रहा। जैसे-जैसे रात हो रही थी, वैसे-वैसे भीड़ का रेला बढ़ता जा रहा था। बुधवार को यहां निकलने वाली मुड़िया शोभायात्राएं आकर्षण रही। सब देवन कौ मुकुटमणि राजा श्रीगिरिराज, यह केवल जयकारा नहीं, बल्कि उस दिव्यता का बखान है जो विगत छह से गोवर्धन में साक्षात दिखाई दे रहा है। मुड़िया पूर्णिमा मेला की पूर्व संध्या पर मंगलवार आस्था के रेले ने 21 किलोमीटर लंबे गोवर्धन परिक्रमा मार्ग ही नहीं, आसपास के कई किलोमीटर के क्षेत्र को अपनी आकोश में ले लिया। देश के विभिन्न प्रांतों से लाखों श्रद्धालुओं ने गोवर्धन पहुंच कर गिरिराज महाराज की सप्तकोसीय परिक्रमा लगा कर पुण्य लाभ कमाया। भक्तों ने दानघाटी मंदिर, मानसी गंगा मुकुट मुखारविंद मंदिर में पूजा अर्चना कर दूध चढ़ाकर मनौती मांगी। यहां से श्रद्धालु परिक्रमा के पथ पर चले तो समूची तलहटी में मानव श्रृंखला बन गई। गिरिराज महाराज के जयकारों से तलहटी गूंज उठी। सैलाब इतना था कि परिक्रमा मार्ग छोटा नजर आ रहा था। परिक्रमा मार्ग में लगाए गए लाउडस्पीकरों में जगह-जगह हरिनाम संकीर्तन के जाप से श्रद्धालु भक्ति नृत्य करने पर विवश थे।गिरिराज महाराज के जयकारों से तलहटी गुंजायमान हो उठी। हर कोई गिरिराज महाराज की भक्ति से सराबोर नजर आया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.