• Wed. Jul 29th, 2026

नशे में मेला ड्यूटी पर पहुंचा सफाईकर्मी निलंबित

ByVijay Singhal

Jul 29, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मुड़िया पूर्णिमा मेले में सफाई व्यवस्था की ड्यूटी से लगातार अनुपस्थित रहने के बाद नशे की हालत में पहुंचने वाले सफाईकर्मी को निलंबित कर दिया गया है। डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने मामले की जांच के आदेश भी दिए हैं। डीएम सीपी सिंह के निर्देश पर परिक्रमा मार्ग में सफाई व्यवस्था के लिए 20 से 30 जुलाई तक सफाईकर्मियों की सेक्टर और शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई थी। सफाईकर्मी दिनेश चंद की ड्यूटी पूछरी गेट निकास से टेंपो स्टैंड तक पोल संख्या 189 से 210 के बीच रात आठ बजे से सुबह छह बजे की शिफ्ट में लगाई गई थी। सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), छाता की रिपोर्ट के अनुसार सफाईकर्मी तीन दिन से ड्यूटी पर अनुपस्थित था। 25 जुलाई को वह अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचा, लेकिन शराब के नशे में होने के कारण कोई काम नहीं कर सका। रिपोर्ट मिलने पर डीपीआरओ ने उसे तत्काल निलंबित कर निलंबन अवधि में विकास खंड मांट से संबद्ध कर दिया। मामले की जांच विकास खंड मांट के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) रामकुमार शर्मा को सौंपी है। उनसे 15 दिन में जांच रिपोर्ट मांगी है। वहीं, मेले की सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर छह अन्य सफाईकर्मियों का वेतन भी रोक दिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.