• Tue. Jul 28th, 2026

मांट सीएचसी में नवजात की मौत पर हंगामा

ByVijay Singhal

Jul 28, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उस वक्त अफरातफरी और हंगामे का माहौल बन गया, जब एक नवजात शिशु की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि स्वास्थ्य कर्मचारियों की लापरवाही के कारण नवजात की जान चली गई। रविवार शाम गांव नंद नगरिया निवासी भूदेवी पत्नी रिंकू को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने सीएचसी मांट में भर्ती कराया था। रात लगभग 9 बजे भूदेवी ने एक बच्चे को जन्म दिया। ​परिजनों का कहना है कि जब बच्चे का जन्म हुआ था, तब वह पूरी तरह स्वस्थ था, लेकिन जन्म के कुछ ही देर बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने उसकी देखभाल में भारी लापरवाही बरती, जिसके कारण नवजात की मौत हो गई। सोमवार सुबह होते ही भारी संख्या में गांव नंद नगरिया के ग्रामीण सीएचसी मांट पहुंच गए और अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा करने लगे। पूरे मामले पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेश तिवारी ने परिजनों के आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि स्वास्थ्य कर्मियों की तरफ से इलाज या प्रसव में कोई लापरवाही नहीं बरती गई है। डॉ. तिवारी के अनुसार, महिला का प्रसव जब कराया गया था, तब बच्चा मृत ही पैदा हुआ था। परिजनों को स्थिति स्पष्ट कर दी गई थी, लेकिन वे बेवजह स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा कर रहे हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.