हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में मुड़िया पूर्णिमा मेले में 29 जुलाई को दो अलग-अलग मुड़िया शोभायात्रा निकाली जाएंगी। मानसी गंगा स्थित श्रीकृष्ण चैतन्य महाप्रभु मंदिर में मुड़िया संत महंत गोपाल दास महाराज के निर्देशन में संतों ने मुंडन कराया। इसमें श्रीपाद रघुनाथ दास गोस्वामी गद्दी के पीठाधीश्वर महंत केशव दास महाराज भी शामिल हुए। पीठाधीश्वर ने बताया कि 29 जुलाई को महाप्रभुजी मंदिर से निकाली जाने वाली शोभायात्रा में श्रीपाद रघुनाथ दास गोस्वामी गद्दी के निशान चिह्न आएंगे। शाम मंगल कलश घट स्थापन व अधिवास कीर्तन किया गया। मुड़िया संत महंत गोपाल दास ने बताया कि मुड़िया उत्सव की परंपरा में अधिवास कीर्तन के बाद मंगलवार को 24 घंटे का अखंडनाम कीर्तन, 29 को 11 बजे सूचक कीर्तन, दधि मंगल के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। शाम 4 बजे सनातन गोस्वामीजी के डोले के साथ मुड़िया शोभायात्रा चकलेश्वर स्थित भजन कुटीर से शुरू होगी। यह दसविसा, प्राचीन हरिदेवजी मंदिर, सौंख अड्डा, दानघाटी मंदिर, बड़ा बाजार लक्ष्मीनारायण मंदिर, मोदी खाना, हाथी दरवाजा होकर निकाली जाएगी। वहीं चकलेश्वर के राधा-श्याम सुंदर मंदिर में मुड़िया संत रामकृष्ण दास महाराज के निर्देशन में संतों ने मुंडन कराया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
