• Mon. Jul 27th, 2026

कोर्ट के आदेश पर शादी के तीन माह बाद पत्नी पर 49.50 लाख की चोरी का आरोप

ByVijay Singhal

Jul 27, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोविंद नगर थाना क्षेत्र में परफ्यूम कंपनी के सीईओ ने अपनी पत्नी व मायके पक्ष पर 49.50 लाख रुपये के आभूषण, नकदी और दस्तावेज गायब करने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पत्नी समेत सात लोगों के खिलाफ गोविंद नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जयसिंहपुरा मोहन नगर निवासी विवांश वशिष्ठ उर्फ विपुल शर्मा ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि वह
वीआईवीसीओएस कंपनी के संस्थापक और सीईओ हैं। कार्य के दौरान आगरा के सिकंदरा बोदला निवासी दीप्ति शर्मा से उनकी मुलाकात हुई। व्यावसायिक संबंध धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्रेम संबंध में बदल गए। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद उन्होंने पत्नी से शादी का रजिस्ट्रेशन कराने को कहा तो वह टालमटोल करने लगी। आरोप है कि 20 मार्च को दीप्ति मायके चली गईं और 21 मार्च को वापस आने की बात कहकर नहीं लौटी। उन्होंने घर की तलाशी ली तो 7.50 लाख रुपये की नकदी और करीब 42 लाख रुपये के आभूषण गायब मिले। पीड़ित ने आरोप लगाया कि पत्नी ने साजिश के तहत सामान चोरी कर लिया। न्यायालय के आदेश पर पत्नी दीप्ति शर्मा, शिव शंकर शर्मा, शीला शर्मा समेत सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ आशना चौधरी ने बताया है कि मामले की जांच जारी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.