• Mon. Jul 27th, 2026

वंशवाद और तुष्टीकरण की राजनीति करने वालों को जनता ने नकारा : स्वतंत्र देव सिंह

ByVijay Singhal

Jul 27, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 136वें संस्करण के सामूहिक श्रवण के लिए रविवार को वृंदावन पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी वंशवाद, परिवारवाद और तुष्टीकरण की राजनीति करती रही हैं। इन दलों ने सत्ता में रहते हुए जनता के हितों की अनदेखी कर भ्रष्टाचार और लूट की राजनीति की है। इससे जनता ने इन्हें नकार दिया है। बूथ संख्या-12 अट्टला चुंगी स्थित पार्षद माधवी बघेल के कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुनने के बाद मीडिया से बातचीत में स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह कार्यक्रम विश्व का सबसे लोकप्रिय जनसंवाद है जो देशवासियों को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक जागरूकता और जनभागीदारी से जोड़ने का कार्य कर रहा है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2017 से पहले कानून-व्यवस्था बदहाल थी, नकल माफिया का बोलबाला था और अपराधियों का भय था लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कानून के राज और सुशासन की पहचान बन चुका है। मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। आज प्रदेश में नकलविहीन परीक्षाएं हो रही हैं, बेटियां आधी रात को भी सुरक्षित महसूस कर रही हैं तथा सड़क, एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज और सिंचाई परियोजनाओं के माध्यम से तेजी से विकास हो रहा है। भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रेरक संदेशों को बूथ स्तर तक पहुंचाना कार्यकर्ता का दायित्व है। महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया कि महानगर के 910 बूथों पर मन की बात कार्यक्रम सुना गया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष ललित गौतम, महामंत्री विनीत शर्मा, जिला मंत्री अंकुर गुर्जर, पूजा चौधरी, मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र वार्ष्णेय, मंडल महामंत्री प्राण बल्लभ दुबे, सतीश बघेल, अवधेश गौतम, प्रशांत सारस्वत, प्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.