• Fri. Nov 13th, 2026

कोसीकलां में फाल्ट ठीक करने पहुंचे लाइनमैनों को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

Byvijay.singhal1233

Jul 26, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां के दिल्ली गेट क्षेत्र में फाल्ट ठीक करने पहुंचे लाइनमैनों को शुक्रवार की रात ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर कर्मचारियों को मुक्त कराया और शनिवार को क्षेत्र में व्यापक चेकिंग अभियान चलाकर छह ट्रांसफार्मरों के जंफर खुलवाकर अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान 300 से अधिक हीटरों को घरो से निकालकर नष्ट करा दिया। वहीं 50 कटिया केवल काटकर घरों के अंदर लगे 25 मीटर बाहर लगा दिए गए। एक्सईएन एसपी सिंह के निर्देशन में एसडीओ अरविंद कुमार, जेई रोहित कुमार, टीजी-2 कुलभूषण आदि ने अभियान चलाया। टीम ने घर-घर जाकर जांच की तो उपभोक्ताओं द्वारा नियमों के विपरीत अत्यधिक बिजली भार का उपयोग किए जाने के मामले सामने आए। टीम ने घरों से 300 से अधिक हीटर बरामद कर उन्हें मौके पर ही नष्ट कराया। जेई ने बताया कि इन उपकरणों के कारण ट्रांसफार्मरों पर लगातार अतिरिक्त भार पड़ रहा था, जिससे बार-बार फॉल्ट और बिजली आपूर्ति बाधित हो रही थी। टीम ने 50 अवैध कटिया कनेक्शन हटाए, जबकि 25 उपभोक्ताओं के बिजली मीटर, जो घरों के अंदर लगाए गए थे, उन्हें नियमानुसार बाहर स्थापित कराया गया। जेई ने बताया कि नंदगांव रोड पर 5, देवनगर में 5 तथा दिल्ली गेट क्षेत्र में 11 उपभोक्ताओं के खिलाफ अभियान चलाकर बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.