• Fri. Nov 13th, 2026

10 वर्ष बाद मिली सुप्रीम कोर्ट से 2777 पेड़ कटान की अनुमति

Byvijay.singhal1233

Jul 26, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिले में 10 वर्ष से अटकी फोरलेन सड़क परियोजना में बाधक 2777 पेड़ कटान के लिए सुप्रीम कोर्ट ने अनुमति दे दी है। इसके बाद कोसी-गोवर्धन-सौंख रोड से मथुरा तक फोरलेन सड़क निर्माण कार्य को गति मिलेगी। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड की 86 किमी की यह परियोजना वर्ष 2016 में सपा सरकार ने स्वीकृत की थी। तब इसके लिए 498 करोड रुपए स्वीकृत हुए थे। वर्षों तक इसमें बाधक 9127 पेड़ कटान की अनुमति नहीं मिल सकी थी। इस कारण पुनः परियोजना बनाकर इस रोड को वर्ष 2024 में 181 करोड़ रुपए से 7 से 10 मीटर चौड़ा किया गया। वहीं भूमि उपलब्ध होने पर राया कट से लक्ष्मी नगर तिराहे तक इसे फोरलेन बना दिया है। वहीं इसमें लक्ष्मी नगर तिराहे से नरहौली चौराहे तक की सड़क को विकास प्राधिकरण द्वारा बनाया जा रहा है। इसी दौरान इसकी फोरलेन निर्माण की पुनः भेजी गई रिवाइज परियोजना के लिए 786 करोड़ रुपए भी मंजूर हो गए थे। इस बार इसमें सड़क किनारे दो-दो मीटर के फुटपाथ हटा दिए गए। वहीं बीच के डिवाइडर की चौड़ाई डेढ़ से घटाकर आधा मीटर कर दी और दोनों लेन की सड़क भी 9 मीटर से घटाकर 7-7 मीटर चौड़ी कर दी है। चौड़ाई घटाने के कारण अब इसमें काटने वाले पेड़ों की संख्या भी 9127 से घटकर 2777 रह गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने विगत 21 जुलाई को 2777 पेड़ काटने की अनुमति प्रदान कर दी है। इसके बाद अब इस सड़क पर काम तेज हो जाएगा।
7455095736
100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.