• Sat. Jul 25th, 2026

मथुरा के गोवर्धन चौराहे पर 85 लाख के आभूषण से भरा पार्सल ले भागे बदमाश

ByVijay Singhal

Jul 25, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कूरियर के जरिए दिल्ली भेजे जा रहे करीब 85 लाख रुपये के आभूषण गोवर्धन चौराहे के पास राजस्थान रोडवेज बस में रखते ही बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिए। कूरियर एजेंसी के कर्मचारी ने शोर मचाया और बदमाशों का पीछा किया, लेकिन तब तक बदमाश भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर करीब दो सौ सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। कूरियर एजेंसी के कर्मचारी ने हाईवे थाने में तहरीर दी है। बता दें कि पांच दिन में बदमाशों ने दूसरी बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।

भूतेश्वर चौराहे पर राजेश नारायण कूरियर एजेंसी है। राजस्थान के रहने वाले जितेंद्र सिंह इसके मालिक हैं और राजस्थान के धौलपुर के थाना बसेड़ी गांव वियरपुरा निवासी उदयवीर सिंह एजेंसी के मैनेजर हैं। एजेंसी द्वारा शहर के विभिन्न व्यापारी सोने-चांदी के आभूषण ढलाई के लिए दिल्ली भेजते हैं। इन आभूषणों को एक बैग में रखकर उसमें जीपीएस फिट किया जाता है और पार्सल तैयार होता है। उदयवीर सिंह ने तहरीर में बताया कि शुक्रवार को भी शहर के विभिन्न व्यापारियों के 550 ग्राम आभूषणों का एक पार्सल दिल्ली भेजने के लिए तैयार किया था। कूरियर एजेंसी के कर्मचारी राजस्थान निवासी गौरव शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे पार्सल लेकर गोवर्धन चौराहे पर पहुंचे। चौराहे के पास हाईवे पर उन्होंने राजस्थान रोडवेज की बस रुकवाई और पार्सल के साथ बस में बैठ गए। आरोप है कि इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने सर्विस रोड पर बाइक खड़ी की और एक बदमाश बस में घुस गया, जबकि दूसरा बाइक के पास खड़ा रहा। बस में घुसते ही बदमाश ने आभूषणों के पार्सल को उठाया और बस से उतर कर भागने लगा। कर्मचारी ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.