हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सौंख के सेतु निगम द्वारा जाजनपटट्टी में बनाए रेल ओवरब्रिज की सड़क जर्जर हाल पड़ी है। यहां गड्ढों में सड़क खोजनी पड़ रही है। इसके पहुंच मार्ग की सड़क उद्घाटन से 13वें दिन ही धंस गई थी। तब निगम के एमडी ने यहां निरीक्षण कर कई अभियंताओं पर कार्रवाई की थी। सेतु निगम ने चार वर्ष पूर्व 35.87 करोड़ रुपए से त्रिमार्गीय मॉडल रेल ओवरब्रिज का निर्माण कराया था। इसका उद्घाटन 7 जुलाई 2022 को मंत्री जितिन प्रसाद ने किया था। 13वें दिन ही इसकी सड़क धंसने की खबर पर निगम के एमडी संजीव भारद्वाज ने मौके पर पहुंचकर कई अभियंताओं को निलंबित कर ठेकेदार के खिलाफ ब्लैक लिस्ट की कार्रवाई की थी। तभी से आज तक इसकी सड़क की दर्जनों बार मरम्मत कराई जा चुकी है, लेकिन आज तक इसकी सड़क सुचारु नहीं रह पाई है। अब आगामी मुड़िया पूर्णिमा मेले में राजस्थान के भरतपुर की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं को इसी ओवरब्रिज की जर्जर और बदहाल सड़क से गुजर कर गोवर्धन जाना पड़ेगा। अभी तक किसी भी विभाग ने इस पुल की मरम्मत तक नहीं कराई है। स्थानीय लोगों ने इस सड़क मार्ग को लेकर हादसों की आशंका जताई है।
7455095736
