• Thu. Jul 23rd, 2026

मथुरा जनपद में 5.45 लाख पशुओं का होगा मुफ्त टीकाकरण

ByVijay Singhal

Jul 23, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जनपत में खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) रोग की रोकथाम के लिए राष्ट्रीय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत बुधवार से विशेष टीकाकरण अभियान शुरू हो गया। कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के बाद टीकाकरण टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. नरेंद्र नारायण शुक्ला ने बताया कि 4 सितंबर 2026 तक जिले के 5,45,550 पात्र पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण किया जाएगा। अभियान के लिए सभी 10 विकास खंडों में टीमें गठित की गई हैं, जो पशुपालकों के घर-घर जाकर टीकाकरण करेंगी। चार माह से कम आयु के बच्चों और आठ माह से अधिक गर्भित पशुओं को छोड़कर सभी पात्र पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा। अभियान के दौरान पशुओं की टैगिंग और भारत पशुधन ऐप पर पंजीकरण भी अनिवार्य रूप से किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने पशुपालकों से अपील की है कि वे टीकाकरण टीमों का सहयोग करें और अपने पशुओं का समय पर टीकाकरण कराएं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.