• Thu. Jul 23rd, 2026

गिरिराज परिक्रमा में नहीं चलेंगे वाहन; मत्था टेकने और दंडवती पर भी रोक

ByVijay Singhal

Jul 23, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र गिरिराज धाम में मुड़िया पूर्णिमा मेला आज 23 जुलाई से विधिवत शुरू होगा। यह मेला 30 जुलाई तक चलेगा। इस बार दंडवती परिक्रमा और ई-रिक्शा समेत सभी प्रकार के छोटे-बड़े वाहनों पर रोक रहेगी। मेले के दौरान गोवर्धन धाम में पग-पग पर आस्था का सैलाब देखने को मिलेगा। प्रशासन और प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाओं पर गौर करें तो इस बार केवल वही लोग 21 किलोमीटर की परिक्रमा कर पाएंगे जो पैदल चलने में सक्षम होंगे, क्योंकि वाहनों से परिक्रमा लगाने वालों को इस बार अनुमति नहीं दी गई है। प्रशासन के अनुसार, सात-आठ दिन में 80 लाख से एक करोड़ भक्तों के आने का अनुमान है। यूपी प्रशासन और राजस्थान के डीग प्रशासन ने मिलकर व्यवस्थाएं की हैं। उधर, मानसी गंगा में स्नान के लिए फव्वारे की व्यवस्था भी की गई है। आषाढ़ मास की पूर्णिमा को लगने वाला यह मेला गुरु एवं गिरिराज महाराज की भक्ति को समर्पित है। बारिश के चलते सुहावने मौसम में अनुमान से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.