हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा बुधवार को पहुंचे। दोनों ने यमुना बिहार कुंज आश्रम जाकर संत प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। बारिश के कारण आश्रम के मार्ग में भारी कीचड़ था, जिससे बचने के लिए विराट कोहली पत्नी अनुष्का का हाथ थामकर नंगे पैर पैदल ही गंतव्य तक पहुंचे। आश्रम आगमन पर संत के शिष्यों ने दोनों का पारंपरिक स्वागत किया। विराट और अनुष्का ने करीब एक घंटे तक आश्रम में समय बिताया। वहां से बाहर निकलते समय क्रिकेटर के माथे पर चंदन का टीका और हाथ में प्रसाद देखा गया।इसके पश्चात, दोनों ने लगभग 150 मीटर दूर स्थित महाराजजी के गुरु हित गोविंद शरण महाराज के आश्रम में भी हाजिरी लगाई और वहां शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। बताया जा रहा है कि गुरु पूर्णिमा से पहले ही विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा गुरु पूजन करने आए हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
