हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में गिरिराज नगरी में में 23 जुलाई से शुरू होने वाले विश्व प्रसिद्ध मुड़िया मेले की तैयारियों पर लगातार बारिश का असर पड़ा है। पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। उधर मेले के दौरान बारिश होने पर वाहन पार्किंग स्थलों पर जलभराव बड़ी चुनोती होगी। पार्किंग स्थलों में पानी भर जाने से वाहनों के संचालन और पार्किंग व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है, जिससे श्रद्धालुओं को असुविधा हो सकती है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग स्थल, वॉच टावर, पुलिस बूथ, टेंट, बैरिकेडिंग और प्रकाश व्यवस्था जैसे आवश्यक इंतजाम लगभग पूरे कर लिए हैं। अधिकारियों का दावा है कि सभी व्यवस्थाओं को समय रहते दुरुस्त कर लिया जाएगा। जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी निकालने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि अगले कुछ दिनों तक इसी तरह बारिश जारी रही तो मेले की व्यवस्थाएं प्रभावित हो सकती हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
