• Wed. Jul 22nd, 2026

नगर निगम की जमीनों से हटेगा अतिक्रमण, हर संपति पर लगेगा बोर्ड

ByVijay Singhal

Jul 22, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नगर निगम मथुरा-वृंदावन की भूमि और संपत्तियों की सुरक्षा, सत्यापन को लेकर नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने नजूल विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सरकारी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराने और अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के कड़े निर्देश दिए। बैठक में नजूल विभाग के प्रभारी व अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, कर निर्धारण अधिकारी, सभी राजस्व निरीक्षक और लेखपाल मौजूद रहे। नगर आयुक्त ने सभी राजस्व निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में स्थलीय निरीक्षण कर संपत्तियों की पहचान व सत्यापन पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही हर संपत्ति पर नगर निगम मथुरा-वृंदावन की संपत्ति का बोर्ड लगाना अनिवार्य कर दिया है। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कहीं अवैध कब्जा पाया जाता है तो उसे तुरंत ध्वस्त कराया जाए और आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर निगम की सभी संपत्तियों के अभिलेख अद्यतन रखें और नियमित निरीक्षण करें। समन्वित कार्ययोजना के तहत सरकारी भूमि का संरक्षण और समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.