• Wed. Jul 22nd, 2026

गोवर्धन की परिक्रमा मार्ग पर बेकार पड़ी पाइप लाइन बनी परेशानी का कारण

ByVijay Singhal

Jul 20, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण (एमवीडीए) द्वारा करीब पांच वर्ष पूर्व गांव आन्यौर में भेवला थोक से शुद्ध बिहारी जी मंदिर तक डाली गई चौकोर पाइप लाइन अब अनुपयोगी साबित हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पाइप लाइन अब श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पाइप लाइन परिक्रमा मार्ग पर सीसीटीवी कैमरों की केबल बिछाने के उद्देश्य से डाली गई थी, लेकिन परियोजना सफल नहीं हो सकी। बाद में सीसीटीवी कैमरों की वायरिंग बिजली के खंभों के ऊपर से कर दी गई। इसके बावजूद भारी-भरकम पाइप सड़क किनारे वैसे ही पड़े हुए हैं। समय के साथ पाइप अपनी जगह से खिसककर करीब पांच से छह फीट सड़क की ओर आ गए हैं, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। पाइपों के बीच चिकनी मिट्टी और कीचड़ जमा हो गया है। बारिश के दौरान यहां पानी भरने से फिसलन और गंदगी की समस्या बढ़ जाती है, जिससे परिक्रमा मार्ग से गुजरने वाले श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से पाइप लाइन हटाकर मार्ग को सुरक्षित और सुगम बनाने की मांग की है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.