• Wed. Jul 22nd, 2026

मुस्लिम युवक के साथ बांकेबिहारी मंदिर पहुंची युवती को परिजन को सौंपा

ByVijay Singhal

Jul 20, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में मुस्लिम युवक के साथ ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने पहुंची हिंदू युवती के मामले में पुलिस ने युवक का शांति भंग में चालान किया है। वहीं युवती को परिजन के सुपुर्द कर दिया। शनिवार को गाजियाबाद की युवती अपने साथी दिल्ली अहाता किदारा पाड़ा निवासी मोहम्मद आसिम के साथ श्रीबांकेबिहारी मंदिर के दर्शन करने लिए आई थी। दर्शन के लिए एक व्यक्ति को ऑनलाइन दो सौ रुपये का पेंमेंट करने पर युवक के मुस्लिम होने की जानकारी हुई। कुछ ही देर में हिंदू संगठनों के लोग मौके पर पहुंच गए और मामले को लव जिहाद से जोड़ते हुए युवक को कोतवाली लाकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों से पूछताछ करने के बाद उनके परिजन को सूचित किया। पुलिस ने युवती को गाजियाबाद से आए परिजन को सौंप दिया, जबकि युवक के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई की है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.