• Sun. Jul 19th, 2026

मथुरा में ई-बसों ने की बंपर कमाई, छह महीने की रिपोर्ट में प्रदेश में नंबर-1 बना मथुरा

ByVijay Singhal

Jul 19, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आगरा-मथुरा सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के एआरएम राधा कृष्ण ने बताया कि धार्मिक नगरी में हर रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। सिटी बसों से सफर करना उन्हें सुविधा जनक लगता है। इस कारण अधिकांश यात्री सिटी बसों से सफर करना पसंद कर रहे हैं। इस आरामदायक सुविधा के कारण ही मथुरा जनवरी के महीने से ही पहले स्थान पर बना हुआ है और लगातार छह महीने जून तक पहले स्थान पर काबिज है। सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के द्वारा जुटाए गए आंकड़ों के अनुसार, मथुरा की ई-बस सेवा ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रदेश के विभिन्न शहरों की तुलना में मथुरा ने 100 प्रतिशत लोड फैक्टर हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया, जो यात्रियों की बढ़ती संख्या और ई-बस सेवा की लोकप्रियता को दर्शाता है। जून 2026 के ऑपरेशनल डाटा के अनुसार, मथुरा में उपलब्ध 50 ई-बसों में से 39 बसों का संचालन किया गया। इन बसों ने 1,90,969 किलोमीटर का मार्ग तय करते हुए 1,53,969 यात्रियों को सफर का आनंद दिलाया। इस दौरान 66.26 लाख रुपये से अधिक की आय हुई। रिपोर्ट के अनुसार, मथुरा की (प्रति किलोमीटर आय) 34.70 रुपये रही, जो सूची में शामिल प्रदेश के सभी शहरों में सबसे अधिक है। इसके साथ ही 100 प्रतिशत लोड फैक्टर भी प्रदेश में सर्वोच्च है। मथुरा में प्रति बस औसतन 132 यात्री यात्रा कर रहे हैं, जबकि प्रति बस औसत राजस्व 5,664 रुपये रहा। प्रदेश स्तर पर जून माह में कुल 700 ई-बसों में से 524 बसों का संचालन हुआ। इन बसों ने 26.01 लाख किलोमीटर का सफर तय करते हुए 23.30 लाख यात्रियों को सेवा दी और 5.75 करोड़ रुपये से अधिक की आय अर्जित की।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.