हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के ठाकुर श्रीबांके बिहारी मंदिर में हिंदू युवती संग दर्शन करने पहुंचे दूसरे समुदाय के युवक को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस के अनुसार दिल्ली निवासी युवक और गाजियाबाद निवासी युवती शनिवार शाम बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। मंदिर में दर्शन कराने के लिए उन्होंने एक युवक से संपर्क किया। युवक ने 200 रुपये में दर्शन कराने की बात तय की। दर्शन के बाद युवक ने ऑनलाइन के माध्यम से भुगतान किया। भुगतान के दौरान युवक का नाम सामने आने पर दर्शन कराने गए युवक को संदेह हुआ। इसके बाद उसने अपने परिचितों को मौके पर बुला लिया। लोगों ने दोनों को बांकेबिहारी पुलिस चौकी पहुंचाया जहां कुछ देर पूछताछ के बाद दोनों को वृंदावन कोतवाली लाया गया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि युवक और युवती की मुलाकात दिल्ली में हुई थी। दोनों एक ही कंपनी में नौकरी करते थे। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे एक-दूसरे को अच्छे दोस्त के रूप में जानते हैं। दोनों हाल ही में मनाली घूमने गए थे और वहां से वृंदावन दर्शन के लिए आए थे। पुलिस ने दोनों के परिवारों को सूचना देकर बुलाया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
