• Thu. Nov 12th, 2026

व्रन्दावन में बाहन टकराने के बाद मारपीट, 23 पर रिपोर्ट दर्ज

Byvijay.singhal1233

Jul 19, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के अटल्ला चुंगी क्षेत्र में वाहन टकराने के बाद हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर वृंदावन पुलिस ने आठ नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। राया क्षेत्र के ग्राम सरदारगढ़ निवासी अंकित ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 21 जून की शाम वह अपने परिचित पवन, दरियाव, नम्मू, प्रेम और जीतू के साथ कार से अटल्ला चुंगी से पानीगांव की ओर जा रहा था। होटल श्याम इन के सामने उनकी कार की हल्की टक्कर शोभित श्रीवास्तव से हो गई। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर शोभित श्रीवास्तव ने अपने साथियों बलराम, सोनू, आदर्श, अमित अहिरवार, अमित कनौजिया, आनंद गौतम, बंटी गोला तथा अन्य लोगों के साथ मिलकर उनकी कार रुकवा ली और मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित के अनुसार, जान बचाने के लिए उनके साथी पास के एक भोजनालय में घुस गए लेकिन हमलावर वहां भी पहुंच गए और बीच-बचाव कर रहे कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान धारदार हथियार से हमला किए जाने पर पवन घायल हो गया। हमलावरों ने पानीगांव निवासी राकेश सिंह को जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों के विरोध के बाद आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए। अंकित का आरोप है कि घटना के बाद जब वह शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे तो कार्रवाई के बजाय उनके खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.