हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में मौलाना जरजिश अंसारी द्वारा भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण को इस्लाम धर्म से जोड़ते हुए भगवान श्रीकृष्ण को पांच वक्त का नमाजी बताए जाने संबंधी बयान पर देश विदेश में अपनी भागवत कथाओं के माध्यम से कृष्ण भक्ति का प्रचार प्रसार करने वाले भागवताचार्यों ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने इसे करोड़ों हिंदुओं की आस्था पर आघात बताते हुए ऐसे बयानों से परहेज करने की अपील की है। सभी ने एक स्वर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी आग्रह किया कि यदि ऐसे धार्मिक और हिंदू जनमानस की धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले बयान से कानून-व्यवस्था या सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो, उससे पहले मौलाना के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। पूरी दुनिया जानती है कि भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण सनातन धर्म के आराध्य हैं। उन्हें किसी अन्य धर्म या पंथ से जोड़ने का प्रयास न केवल अनुचित है, बल्कि इससे करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं भी आहत होती है। भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण सनातन धर्म के आराध्य हैं। उन्हें किसी अन्य धर्म की मान्यताओं से जोड़ने का प्रयास न तो ऐतिहासिक तथ्यों पर आधारित है और न ही धार्मिक दृष्टि से उचित है। ऐसे बयान करोड़ों सनातनियों की आस्था को ठेस पहुंचाते हैं। किसी के आराध्य का मनमाना वर्णन करना स्वीकार्य नहीं है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
