• Fri. Jul 17th, 2026

संतों के श्रीमुख से गूंजेगा ब्रज की स्वच्छता का संदेश: प्रवचन,सत्संग और श्रीमद्भागवत कथाओं के माध्यम से श्रद्धालुओं को दिलाया जाएगा संकल्प

ByVijay Singhal

Jul 17, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में ब्रज की स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में अब संत समाज भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। गुरुवार की देर शाम को वृंदावन स्थित गीता शोध संस्थान में ‘हम सबने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है’ महाअभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की पहल पर संत, महंत एवं भागवताचार्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र की मौजूदगी में मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप, नगर आयुक्त ओजस्वी राज सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए संत समाज से सुझाव प्राप्त किए। बैठक में तय किया गया कि अब संत, महंत एवं भागवताचार्य अपने प्रवचनों, सत्संगों, श्रीमद्भागवत कथाओं एवं अन्य धार्मिक आयोजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को ब्रज की स्वच्छता एवं पवित्रता का संदेश देंगे तथा उन्हें स्वच्छता का संकल्प भी दिलाएंगे। संत करेंगे अपील संत समाज श्रद्धालुओं से अपील करेगा कि वे ब्रज में कहीं भी कूड़ा न फैलाएं, एकल-उपयोग प्लास्टिक का प्रयोग न करें तथा यमुना तट, कुंडों, घाटों, परिक्रमा मार्गों और सभी धार्मिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने में अपना सक्रिय योगदान दें। बैठक में यह भी कहा गया कि प्रतिवर्ष करोड़ों श्रद्धालु ब्रजधाम आते हैं। यदि संत समाज अपने आध्यात्मिक मंचों से स्वच्छता का संदेश देगा तो यह अभियान जन-जन तक पहुंचेगा और एक व्यापक जनआंदोलन का रूप ले सकेगा। संतों ने दिया आश्वासन बैठक में संत समाज ने वृंदावन में गंदगी और सफाई व्यवस्था को लेकर चिंताजनक स्थिति पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। साथ ही यह भी कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारा और प्रत्येक श्रद्धालु का धार्मिक कर्तव्य है। भगवान श्रीकृष्ण की लीलास्थली को स्वच्छ रखना उनकी सेवा, ब्रज रज का सम्मान और अपनी आस्था के प्रति सच्ची श्रद्धा का प्रतीक है। सभी संतों ने अभियान को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। यह रहे मौजूद हम सबने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है’ महाअभियान उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, जिला प्रशासन, नगर निगम एवं हार्टफुलनेस संस्था के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। बैठक में महंत फूलडोल बिहारी दास महाराज, महंत हरिशंकर दास नागा महाराज, महंत सनत दास महाराज, संत गोविंदानंद तीर्थ महाराज, महंत राम स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज, संत रामदेवानंद सरस्वती महाराज, महंत सुंदर दास महाराज, महंत लाडली दास महाराज, संत सच्चिदानंद दास महाराज, संत मदन मोहन दास, संत लाडली शरण दास महाराज,महा मंडलेश्वर नवल गिरी महाराज,समाजसेवी कपिल देव उपाध्याय , हार्टफुलनेस संस्था से निशांत शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री की मंशा ब्रज के स्वच्छता अभियान से जुड़े संत समाज : शैलजाकांत मिश्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा है कि ब्रज की स्वच्छता को सेवा और जनभागीदारी का अभियान बनाया जाए। इससे संत समाज को भी जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु जब स्वच्छ और सुंदर ब्रज देखेंगे तो उनकी आस्था और भी प्रगाढ़ होगी। उन्होंने संतों से आह्वान किया कि आश्रमों, मंदिरों एवं भंडारों से ही स्वच्छता की शुरुआत करें और अपने प्रभाव क्षेत्र में लोगों को प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि मथुरा में सीमित सफाईकर्मी हैं, इसलिए जनसहयोग ही इस अभियान की सबसे बड़ी ताकत बनेगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.